बीजेपी नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री पद से इस्तीफे के बाद उनके बेटे उत्कृष्ट मौर्य ने कहा कि ऐसा कोई मुद्दा नहीं है कि उनके पिता उनके या उनकी बहन के लिए टिकट मांग रहे थे। उन्होंने कहा, "मेरे पिता व पार्टी तय करेंगे कि विधानसभा चुनाव में...मैं चुनाव लड़ूंगा...या कार्यकर्ता के तौर पर...काम करूंगा।"