शिवसेना सांसद संजय राउत ने पार्टी के नेता यशवंत जाधव के खिलाफ इनकम टैक्स की तलाशी को लेकर रविवार को कहा, “ऐसा लगता है...कि केवल महाराष्ट्र में आय और टैक्स है...बीजेपी शासित राज्यों में नहीं।" उन्होंने कहा, "यहां नगर निगम के चुनाव हैं...इसलिए केंद्रीय एजेंसियों के पास केवल महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में काम है...देश के बाकी हिस्सों में नहीं।"