ऐसा लगता है राजस्थान में तालिबानी शासन है: करौली हिंसा पर सतीश पुनिया

राजस्थान के करौली में हुई हिंसा पर शुक्रवार को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया ने कहा है, "राजस्थान में जिस तरह से तुष्टिकरण की राजनीति अशोक गहलोत कर रहे हैं...उससे ऐसा लगता है यहां तालिबानी शासन है।" उन्होंने कहा कि सिर्फ एक समुदाय विशेष के लिए कानून बनाए जा रहे हैं। बकौल पुनिया, "क्या हिंदुओं के मानवाधिकार नहीं हैं?"