शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के 1000वें एपिसोड में अभिनेता अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता नंदा और नातिन नव्या नवेली हॉट सीट पर नज़र आएंगी। अमिताभ ने बेटी के 'इस मौके पर कैसा लग रहा है?' के सवाल पर कहा, "ऐसा लग रहा है कि पूरी दुनिया बदल गई।" शो में अब तक के कई करोड़पतियों के वीडियो क्लिप चलाए गए।