inshorts

ऐसी औसत नियुक्तियां हमारा भविष्य खराब करेंगी: जेएनयू वीसी की प्रेस रिलीज़ पर वरुण

जेएनयू की नई कुलपति डॉक्टर शांतिश्री धुलिपुड़ी पंडित द्वारा जारी एक प्रेस रिलीज़ को लेकर बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने कहा है कि व्याकरण की गलतियों से भरी यह प्रेस रिलीज़ नई कुलपति की निरक्षरता का प्रदर्शन है।" वरुण ने ट्वीट में उन गलतियों का ज़िक्र करते हुए लिखा, "ऐसी औसत नियुक्तियां हमारा मानव संसाधन और भविष्य खराब करेंगी।"