ऐसी ज़िंदगी नहीं जीना चाहता, खुदकुशी हराम है इसलिए ज़िंदा हूं: सपा नेता आज़म खान
सपा नेता आज़म खान ने रामपुर (उत्तर प्रदेश) में विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रचार के दौरान कहा है, "मैं ऐसी ज़िंदगी जीना नहीं चाहता हूं। खुदकुशी हराम है इसलिए ज़िंदा हूं।" आज़म ने राज्य की बीजेपी सरकार पर झूठे मामलों में फंसाने का आरोप लगाते हुए कहा, "मुझे तो इंतज़ार है कि किस दिन मुझे देश निकाला की सज़ा मिलेगी।"