ऐसे मिल रहे हैं जैसे सालभर से नहीं मिले: अनिल कपूर के साथ वीडियो क्लिप शेयर कर अनुपम
अभिनेता अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर एक इवेंट की वीडियो क्लिप शेयर की है जिसमें वह अनिल कपूर के साथ हाथ मिलाते व गले मिलते दिख रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "अगर हम दोनों मुंबई में होते हैं तो दिन में कम-से-कम दो बार तो मिलते ही हैं पर यहां ऐसे मिल रहें है जैसे सालभर से नहीं मिले।"