ऐसे हल्के आदमी को कभी नेता माना, इस पर शर्म आती है: गुलाम नबी आज़ाद पर पवन खेड़ा

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने गुलाम नबी आज़ाद द्वारा एक इंटरव्यू में राहुल गांधी की विदेश यात्राओं पर टिप्पणी करने पर कहा है, "ऐसे हल्के आदमी को कभी नेता माना था...इस पर अब शर्म आती है।" दरअसल, कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी की मां पाओला माइनो के निधन से पहले सोनिया, राहुल गांधी व प्रियंका गांधी उनसे इटली मिलने गए थे।