ऑटो चलाकर विधानसभा पहुंचे झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री, कहा- टेंपो चालकों का नेता हूं
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता गुरुवार को ऑटो-रिक्शा चलाकर विधानसभा पहुंचे। उन्होंने कहा, "टेंपो चालकों का नेता स्वास्थ्य मंत्री है तो बीजेपी के पेट में दर्द क्यों हो रहा है...क्या गरीब को विधानसभा में बैठने का हक नहीं?" दरअसल, मंगलवार को बीजेपी विधायक सी.पी. सिंह ने गुप्ता को 'टेंपो एजेंट' बताया था जिसके बाद सदन में हंगामा हुआ था।