ऑफिस जल्दी पहुंचकर काम शुरू कर देती थी स्पेन की महिला, कंपनी ने नौकरी से निकाला
स्पेन में एक महिला को रोज़ाना ऑफिस जल्दी पहुंचने को लेकर नौकरी से निकाल दिया गया है। महिला की शिफ्ट सुबह 7:30 बजे शुरू होती थी लेकिन वह 6:45-7:00 बजे पहुंचकर काम शुरू कर देती जिससे मैनेजर नाखुश थे। महिला ने कंपनी पर केस किया लेकिन कोर्ट ने भी कंपनी का साथ देते हुए उसके व्यवहार को 'गंभीर कदाचार' माना।