ऑर्डिनेंस फैक्ट्री मेडक (तेलंगाना) ने जूनियर मैनेजर व सहायक समेत कुल 86 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार 30 नवंबर 2024 तक आधिकारिक वेबसाइट avnl.co.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके तहत जूनियर मैनेजर के 50 पद, सहायक के 11 पद, जूनियर सहायक के 4 पद व डिप्लोमा टेक्निशियन के 21 पद शामिल हैं।