ऑरोबिंदो फार्मा को FDA से मिली मिर्गी के दौरे की दवा के लिए मंज़ूरी
ऑरोबिंदो फार्मा को अमेरिका के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) से पेराम्पैनल टैबलेट बनाने और बेचने की मंज़ूरी मिल गई है। इन टैबलेट का इस्तेमाल मिर्गी के दौरे के इलाज में होता है और ये टैबलेट कैटेलिस्ट फार्मास्युटिकल्स की फाइकोम्पा दवा जैसी ही हैं। अमेरिका में इन्हें वित्तवर्ष 2027 की तीसरी तिमाही में लॉन्च करने की योजना बनाई गई है।