अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, दिल्ली में बुधवार को 99.9% शुद्धता वाले सोने का दाम ₹1,100 बढ़कर ₹1,21,100/10 ग्राम पर पहुंच गया जो ऑल टाइम हाई है। 99.5% शुद्धता वाले सोने का दाम भी ₹1,100 बढ़कर ₹1,20,500/10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी के दाम में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है और इसका वर्तमान भाव ₹1,50,500/किलोग्राम है।