वैश्विक स्तर पर ऑल टाइम हाई पर पहुंचे सोने के दाम

अमेरिकी सरकार के शटडाउन के बीच सुरक्षित निवेश और अमेरिकी फेडरल रिज़र्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद के बीच वैश्विक बाज़ार में सोमवार को पहली बार सोने के दाम $3,900/औंस (₹3.46 lakh/28 ग्राम) के पार हो गए। वहीं, इंडियन बुलियन असोसिएशन के मुताबिक, 24-कैरेट सोने की कीमत ₹1,447 की तेज़ी के साथ रिकॉर्ड ₹1,19,000/10 ग्राम पर पहुंच गई।