ऑस्कर अवॉर्ड लेने से पहले एड्रियन ब्रोडी ने फेंका चुइंग गम, लपकने के लिए दौड़ पड़ीं गर्लफ्रेंड

ऑस्कर्स-2025 में अवॉर्ड लेने से पहले अभिनेता एड्रियन ब्रोडी ने अपनी गर्लफ्रेंड जॉर्जिना चैपमैन की ओर चुइंग गम फेंका जिसका वीडियो सामने आया है। स्टेज पर जाते समय उन्होंने रुककर मुंह से चुइंग गम निकाला और जॉर्जिना की तरफ मुड़े तो वह भी उसे लपकने के लिए दौड़ पड़ीं। उन्हें 'द ब्रूटलिस्ट' के लिए बेस्ट ऐक्टर का अवॉर्ड मिला है।