ऑस्कर के लिए 16वीं बार नामांकित हो चुकीं 68-वर्षीय गीतकार डायने वॉरेन रविवार को 97वें अकादमी पुरस्कार (ऑस्कर अवॉर्ड) में फिर से हार गईं। वॉरेन के गीत 'द जर्नी' को फिल्म 'एमिलिया पेरेज़' के 'एल माल' ने हराया। समारोह से पहले जब वॉरेन से पूछा गया कि 'अवॉर्ड मिलने पर क्या करेंगी' तो उन्होंने कहा, "मैं शायद बेहोश हो जाऊंगी।"