inshorts

ऑस्कर में एंट्री के बाद कानूनी पचड़े में फंसी 'होमबाउंड', मेकर्स पर लगा स्टोरी चुराने का आरोप

ऑस्कर्स 2026 के लिए शॉर्टलिस्ट होने के बाद फिल्म 'होमबाउंड' कानूनी विवादों में घिर गई है। पत्रकार और लेखिका पूजा चंगोईवाला ने फिल्म के निर्माताओं, धर्मा प्रोडक्शंस और नेटफ्लिक्स के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की है। पूजा का आरोप है कि फिल्म उनकी 2021 में प्रकाशित इसी नाम की किताब 'होमबाउंड' से अवैध रूप से कॉपी की गई है।