inshorts

ऑस्कर विनर रहीं प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा की फिल्म 'अनुजा' ऑस्कर 2025 के लिए हुई नॉमिनेट

ऑस्कर विनर रहीं प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा की फिल्म 'अनुजा' को 97वें अकैडमी अवॉर्ड्स के तहत ऑस्कर के लिए नॉमिनेट किया गया है। 'अनुजा' बेस्ट शॉर्ट फिल्म (लाइव ऐक्शन) कैटेगरी में नॉमिनेट हुई है और फिल्म से ऐक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा बतौर एग्ज़ीक्यूटिव प्रोड्यूसर जुड़ी हुई हैं। गौरतलब है, 'अनुजा' एक भारतीय-अमेरिकी फिल्म है जिसे एडम जे ग्रेव्स ने डायरेक्ट किया है।