ऑस्कर्स 2026 में बेस्ट ऐक्ट्रेस कैटेगरी में 5 अभिनेत्रियों को मिला नामांकन
98वें अकैडमी अवॉर्ड्स (ऑस्कर्स 2026) में फिल्म 'हैमनेट' के लिए अभिनेत्री जेसी बकली को बेस्ट ऐक्ट्रेस कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है। इस कैटेगरी में फिल्म 'इफ आई हैड लेग्स आई वुड किक यू' के लिए रोज़ बर्न, 'सॉन्ग सन्ग ब्लू' के लिए केट हडसन, 'सेंटिमेंटल वैल्यू' के लिए रेनाटे रेनस्वे और 'बुगोनिया' के लिए एमा स्टोन नॉमिनेट हुई हैं।