ऑस्ट्रेलिया दौरे पर एक भारतीय क्रिकेटर 27 बैग लेकर गया था, BCCI को करना पड़ा भुगतान: रिपोर्ट

'दैनिक जागरण' के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर एक भारतीय क्रिकेटर कथित तौर पर 27 बैग लेकर गया था और बीसीसीआई को उनका भुगतान करना पड़ा था। बकौल रिपोर्ट, इनमें उनके स्टाफ-परिवार के बैग भी शामिल थे जिनका कुल 250 किलोग्राम से अधिक था। रिपोर्ट के अनुसार, इसे लेकर ही बीसीसीआई को क्रिकेटरों के लिए सामान की सीमा निर्धारित करनी पड़ी।