ऑस्कर अकैडमी ने की स्मिथ के क्रिस रॉक को थप्पड़ मारने की निंदा, शुरू की औपचारिक समीक्षा

अकैडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स ऐंड साइंसेज़ ने ऑस्कर में प्रेज़ेंटर क्रिस रॉक को थप्पड़ मारने को लेकर हॉलीवुड ऐक्टर विल स्मिथ की निंदा की है और घटना की औपचारिक समीक्षा शुरू की है। अकैडमी आचरण के मानकों और कैलिफोर्निया कानून के तहत आगे की कार्रवाई करेगी। गौरतलब है, क्रिस ने स्मिथ की पत्नी जेडा को लेकर मज़ाक किया था।