inshorts

ऑस्कर और भारत रत्न से सम्मानित सत्यजीत रे ने पहली फिल्म के लिए गिरवी रखे थे पत्नी के ज़ेवर

भारत रत्न, ऑस्कर और 32 राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों से सम्मानित मशहूर फिल्मकार सत्यजीत रे का जन्म 2 मई 1921 को कोलकाता में हुआ था। उन्होंने अपनी पहली फिल्म 'पाथेर पांचाली' बनाने के लिए अपनी पत्नी के गहने गिरवी रखे थे और ग्रामोफोन के रिकॉर्डस बेच दिए थे। फिल्मों में आने से पहले उन्होंने ग्राफिक डिज़ाइनर के रूप में काम किया।