ज़ेंडाया ने ऑस्कर की आफ्टर-पार्टी में पहना सूट व चमड़े की टाई; सामने आईं तस्वीरें

'स्पाइडरमैन' की अभिनेत्री ज़ेंडाया ने ऑस्कर की आफ्टर-पार्टी में स्पोर्टमैक्स का सूट और चमड़े की टाई पहनी थी। कई सोशल मीडिया यूज़र्स ने उनके लुक की तारीफ की और एक ने ट्वीट किया, "मुझे लगता है कि ज़ेंडाया का यह रेड कार्पेट लुक मेरा नया पसंदीदा हो सकता है।" उन्होंने ऑस्कर में सफेद साटिन शर्ट और सिल्वर स्कर्ट पहनी थी।