ऑस्कर की सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म की श्रेणी में भारत की 'राइटिंग विद फायर' शामिल
ऑस्कर 2022 की नामांकन की अंतिम सूची में भारतीय डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म 'राइटिंग विद फायर' ने जगह बनाई है जिसका निर्देशन रिंटू थॉमस और सुष्मित घोष ने किया है। इस फिल्म को डॉक्यूमेंट्री फीचर श्रेणी में शामिल किया गया है। इस फिल्म में दलित महिलाओं द्वारा संचालित भारत के इकलौते न्यूज़पेपर के उत्थान के बारे में बताया गया है।