ऑस्कर नॉमिनेशन में नाम आने पर भारतीय डॉक्यूमेंट्री के निर्माताओं की प्रतिक्रिया का वीडियो आया सामने

ऑस्कर 2022 की नामांकन सूची में भारतीय डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म 'राइटिंग विद फायर' का नाम आने पर इसके निर्माता रिंटू थॉमस और सुष्मित घोष खुशी से कूदे, चिल्लाए और एक-दूसरे को गले लगाया और इसका वीडियो रिंटू ने ट्विटर पर शेयर किया है। इस फिल्म को डॉक्यूमेंट्री फीचर श्रेणी में शामिल किया गया है जिसमें कुल 5 फिल्में शामिल हैं।