ऑस्कर में क्रिस रॉक को थप्पड़ मारने के बाद विल स्मिथ को सांत्वना देते दिखे सेलेब्रिटीज़
ऑस्कर अवॉर्ड्स में अभिनेता विल स्मिथ द्वारा प्रेज़ेंटर क्रिस रॉक को थप्पड़ मारने के बाद कई सेलिब्रिटी स्मिथ को सांत्वना देते दिखे। घटना के बाद डेनज़ेल वॉशिंगटन, टायलर पेरी और ब्रैडली कूपर ने स्मिथ से बात की। क्रिस ने स्मिथ की पत्नी जेडा के बालों को लेकर मज़ाक किया था। जेडा ने पहले बताया था कि उन्हें ऐलोपीशिया (गंजापन) है।