ऑस्कर में थप्पड़ वाली घटना के बाद क्रिस रॉक के आगामी शो के टिकट की कीमतों में हुई वृद्धि

ऑस्कर में ऐक्टर विल स्मिथ द्वारा थप्पड़ मारे जाने के बाद कॉमेडियन क्रिस रॉक के आगामी कॉमेडी टूर के लिए टिकटों की कीमतों व इनकी बिक्री में तेज़ी से वृद्धि हुई है। ऑनलाइन टिकट बुक करने वाले प्लैटफॉर्म 'टिकपिक' के मुताबिक, सबसे सस्ते टिकट की कीमत 18 मार्च को $46 (₹3,494) थी जो अब बढ़कर $411 (₹31,224) हो गई है।