ऑस्कर विजेता निर्देशक के सामने कपड़े न उतारने पर फिल्म में रोल नहीं मिला था: ऐक्टर लॉरेंस
हॉलीवुड ऐक्टर मैथ्यू लॉरेंस ने खुलासा किया है कि उन्हें मार्वल फिल्म में रोल नहीं मिला था क्योंकि उन्होंने एक ऑस्कर विजेता निर्देशक के सामने कपड़े उतारने से मना कर दिया था। उन्होंने बताया कि निर्देशक ने उनसे वादा किया था कि अगर वह पोलरॉइड (इंस्टैंट कैमरा) के सामने नग्न होते हैं तो वह उन्हें मार्वल फिल्म में रोल देंगे।