ऑस्कर होस्ट ने डिकैप्रियो व उनकी गर्लफ्रेंड्स पर किया मज़ाक, दर्शकों की प्रतिक्रिया वायरल

ऑस्कर 2022 के ओपनिंग मोनोलॉग में होस्ट ऐमी शूमर ने अभिनेता लियोनार्डो डिकैप्रियो का मज़ाक उड़ाया। ऐमी ने कहा, "उन्होंने जलवायु परिवर्तन से लड़ने और अपनी गर्लफ्रेंड्स के लिए एक स्वच्छ, हरा-भरा ग्रह छोड़ने के लिए बहुत कुछ किया क्योंकि वह (उम्र में) बड़े हैं...और वे छोटी हैं।" इस पर कई कलाकारों के हंसने का वीडियो वायरल हो गया है।