ऑस्कर्स के 'इन मेमोरियम' वीडियो में ग्लोबल फिल्म इंडस्ट्री के कई सदस्यों को श्रद्धांजलि दी गई जिनका निधन हुआ था। हालांकि, वीडियो में लता मंगेशकर और दिलीप कुमार को श्रद्धांजलि नहीं दी गई। एक शख्स ने ट्वीट किया, "मुझे लगता है...कि उपनिवेशवाद अब भी मौजूद है" जबकि अन्य ने लिखा, "मुझे लग रहा था कि लता जी का नाम आएगा।"