ऑस्ट्रेलिया की 28 वर्षीय स्टार डैनी अर्स्किन की सड़क हादसे में हुई मौत

ऑस्ट्रेलियाई रिऐलिटी शो 'ब्राइड ऐंड प्रेजुडिस' की स्टार डैनी अर्स्किन (28) का एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया है। डैनी के परिवार ने बताया कि डैनी की कार को तेज़ गति से आ रही एक गाड़ी ने टक्कर मारी थी और उसका ड्राइवर नशे की हालत में था। डैनी की बहन ने बताया कि उन्हें गंभीर चोटें आईं थीं।