ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में एक रेस्टोरेंट के बाहर लाइव-स्ट्रीमिंग कर रहीं 32-वर्षीय टिकटॉक स्टार जेनी अलहसन के चेहरे पर नकाबपोश लोगों ने तेज़ाब फेंक दिया। उन्होंने अस्पताल से एक वीडियो बनाकर कहा, "मेरी गर्दन पर...और सिर पर जलने के निशान देखिए। और मेरी आंखों की रोशनी।" उन्होंने एक अन्य वीडियो में कहा, "मेरी आंख की ऊपरी परत उतर रही है।"