ओछी सोच व ओछा चरित्र: सम्राट चौधरी के 'लालू ने किडनी लेकर बेटी को टिकट दिया' बयान पर रोहिणी
बिहार के उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के 'लालू ने किडनी लेकर बेटी को टिकट दिया' बयान पर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "ओछी सोच व ओछे चरित्र वालों की बात का जवाब जनता की अदालत में दूंगी। सही-गलत का फैसला जनता करेगी। पापा को अपनी किडनी देना...मेरा कर्तव्य और प्यार है।"