ओडिशा के पूर्व सीएम गिरिधर गमांग ने बीजेपी से दिया इस्तीफा, कहा- अपमान बर्दाश्त नहीं
ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री गिरिधर गमांग और उनके बेटे शिशिर ने बुधवार को बीजेपी से इस्तीफा दे दिया। गमांग ने कहा कि वह निंदा सह सकते हैं लेकिन उन्हें अपमान बर्दाश्त नहीं है। खबरें हैं कि गमांग भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) में शामिल हो सकते हैं। गमांग व शिशिर हाल ही में बीआरएस प्रमुख के. चंद्रशेखर राव से मिले थे।