ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री हेमानंद बिस्वाल का शुक्रवार को 82-साल की उम्र में भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में निमोनिया के इलाज के दौरान निधन हो गया। वह दिसंबर-1989 से मार्च-1990 और दिसंबर-1999 से मार्च-2000 तक ओडिशा के मुख्यमंत्री रहे। उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "उन्होंने लोगों के बीच बड़े स्तर पर...काम किया।"