ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने ₹71 करोड़ की संपत्ति की घोषित, 5 वर्षों में बढ़ी ₹7 करोड़

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने अपने चुनावी हलफनामे में बताया है कि उनके पास ₹71.07 करोड़ की संपत्ति है। इसमें ₹13.66 करोड़ का भुवनेश्वर स्थित 'नवीन निवास' और ₹43.35 करोड़ का नई दिल्ली स्थित घर शामिल है। उनकी संपत्ति बीते 5 वर्षों में ₹7 करोड़ बढ़ी है और 2022-23 में उनकी ₹92,24,900 आय हुई है।