ओडिशा ने सरकारी भर्तियों की अधिकतम आयु सीमा 32-वर्ष से बढ़ाकर 38-वर्ष की
ओडिशा मंत्रिमंडल ने सोमवार को सरकारी नौकरियों में भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा 32-वर्ष से बढ़ाकर 38-वर्ष कर दी। राज्य के मुख्य सचिव सुरेश महापात्र ने कहा कि सरकार की विभिन्न भर्तियों के लिए ऊपरी आयु सीमा बढ़ाई गई है जिससे पिछले दो वर्षों में कोविड-19 के कारण अवसर से चूकने वाले उम्मीदवार परीक्षाओं में शामिल हो सकें।