लोकसभा चुनाव के पांच चरणों का मतदान खत्म हो चुका है। छठवें चरण के लिए सभी पार्टियां चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं। इसी कड़ी में गृहमंत्री अमित शाह ने ओडिशा में एक जनसभा को संबोधित किया। रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने बीजू जनता दल (BJD) पर जमकर हमला बोला।