ओडिशा विधानसभा में विपक्ष के उप-नेता व बीजेपी विधायक विष्णु चरण सेठी का हुआ निधन

ओडिशा विधानसभा में विपक्ष के उप-नेता व धामनगर सीट से 61-वर्षीय बीजेपी विधायक विष्णु चरण सेठी का सोमवार को निधन हो गया। सेठी को 16 अगस्त को एम्स-भुवनेश्वर में भर्ती कराया गया था जहां हृदय गति रुकने के कारण उनका निधन हो गया। सेठी के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है।