दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने बताया है कि वह ओनोमैटोमेनिया नामक बीमारी से पीड़ित हैं। 71-वर्षीय ऐक्टर ने एक इंटरव्यू में कहा, "इस बीमारी में आप बिना वजह किसी शब्द, वाक्य, कविता या भाषण को दोहराते रहते हैं...ऐसा हर समय करता हूं इसलिए कभी आराम नहीं कर पाता।" बकौल ऐक्टर, सोते समय भी वह अपने पसंदीदा पैसेज बोलते रहते हैं।