ओम पुरी, नसीरुद्दीन शाह समेत पाकिस्तानी फिल्मों में काम कर चुके हैं 7 भारतीय ऐक्टर्स

दिवंगत ऐक्टर ओम पुरी पाकिस्तानी फिल्म 'ऐक्टर इन लॉ' (2016) जबकि ऐक्टर नसीरुद्दीन शाह फिल्म 'खुदा के लिए' (2007) व 'ज़िंदा भाग' (2013) में नज़र आ चुके हैं। अरबाज़ खान ने पाकिस्तानी फिल्म 'गॉडफादर: द लेजेंड कंटीन्यूज़' (2007) में काम किया है। इनके अलावा किरण खेर, नेहा धूपिया, जॉनी लीवर व श्वेता तिवारी पाकिस्तानी फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं।