'ओम शांति' सिखाता है हिंदू धर्म लेकिन बीजेपी 'अशांति' फैला रही है: राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान बीजेपी पर देश में 'अशांति' फैलाने का आरोप लगाया। राहुल ने बीजेपी पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक पार्टी जो खुद को हिंदुओं का प्रतिनिधि कहती है वह देश में 'अशांति' फैला रही है जबकि हिंदू धर्म में पढ़ाया जाने वाला पहला शब्द ही 'ओम शांति' है।