ओमीक्रॉन की चिंताओं के बीच घरेलू शेयर बाज़ार सूचकांक सेंसेक्स सोमवार को लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 1,189.73 अंक (-2.09%) की गिरावट के साथ 55,822.01 और निफ्टी 371 अंक (-2.18%) टूटकर 16,614.20 पर बंद हुआ है। टाटा स्टील, एसबीआई, इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस व एचडीएफसी सेंसेक्स पर सर्वाधिक घाटे वाले शेयर रहे।