ओमीक्रॉन की चिंताओं के बीच सोमवार को 1,100 अंक टूटने के बाद सेंसेक्स में 900 अंकों की वृद्धि

ओमीक्रॉन की चिंताओं के बीच सोमवार को करीब 1,100 अंक टूटकर बंद होने के बाद मंगलवार को सेंसेक्स 900 से अधिक अंकों की बढ़त हासिल कर 56,780 तक पहुंच गया। वहीं, निफ्टी 260 अंक बढ़कर 16,900 के आंकड़े को पार कर गया है। सेंसेक्स पर टाटा स्टील, एचसीएल टेक और टेक महिंद्रा सर्वाधिक मुनाफे वाले शेयरों में शामिल हैं।