ओमीक्रॉन के बढ़ते मामलों के बीच टली शाहिद कपूर की फिल्म 'जर्सी' की रिलीज़ डेट

ओमीक्रॉन के बढ़ते मामलों के बीच अभिनेता शाहिद कपूर और अभिनेत्री मृणाल ठाकुर की फिल्म 'जर्सी' के मेकर्स ने फिल्म की रिलीज़ डेट को आगे बढ़ाने का फैसला किया है। टीम की ओर से जारी बयान के मुताबिक, "मौजूदा परिस्थितियों और कोविड-19 के नए दिशानिर्देशों को देखते हुए...हमने अपनी फिल्म के सिनेमाघरों में रिलीज़ को टालने का फैसला किया है।"