inshorts

ओयो अगले हफ्ते ₹8,000 करोड़ तक के आईपीओ के लिए कर सकता है आवेदन: रिपोर्ट

पीटीआई के अनुसार, हॉस्पिटैलिटी स्टार्टअप ओयो $1.2 अरब (लगभग ₹8,000 करोड़) तक के आईपीओ के लिए संबंधित कागज़ात (डीआरएचपी) अगले सप्ताह सेबी के पास जमा कर सकता है। ओयो ने आईपीओ प्रबंधन के लिए जे.पी. मॉर्गन, सिटी व कोटक महिंद्रा कैपिटल को नियुक्त किया है। गौरतलब है कि माइक्रोसॉफ्ट ने पिछले महीने ओयो में $50 लाख का निवेश किया था।