ओलंपिक रजत पदक विजेता चानू ने सलमान खान को भेंट किया हिरण के चित्र वाला गमछा
अभिनेता सलमान खान से मुलाकात में ओलंपिक रजत पदक विजेता वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने उन्हें संगाई हिरण के चित्र वाला गमछा भेंट किया जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। चानू ने सलमान से मुलाकात को 'सपना पूरा होने जैसा' बताया है। गौरतलब है कि संगाई हिरण चानू के गृह राज्य मणिपुर का राजकीय पशु है।