ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में चार्जिंग नेटवर्क के सीनियर डायरेक्टर और बिज़नेस हेड यशवंत कुमार ने कंपनी से इस्तीफा दे दिया है। मार्च-2021 में ओला में शामिल हुए यशवंत ने ओला इलेक्ट्रिक के एचआर डायरेक्टर रंजीत कोंडेशन के इस्तीफे के बाद कंपनी छोड़ी है। ईटी ऑटो के मुताबिक, पिछले 2 साल में कंपनी से यह 32वें उच्चस्तरीय अधिकारी का इस्तीफा है।