सिंगर-कंपोज़र बप्पी लाहिड़ी का बुधवार को 69 साल की उम्र में मुंबई के क्रिटिकेयर हॉस्पिटल में निधन हो गया। दिग्गज सिंगर ने अपने आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट में अपनी तस्वीर शेयर कर लिखा था, "ओल्ड ईज़ ऑलवेज़ गोल्ड।" क्रिटिकेयर हॉस्पिटल के निदेशक डॉक्टर दीपक नामजोशी ने बताया कि लाहिड़ी का निधन ओएसए (ऑब्सट्रक्टिव स्लीप ऐप्निया) की वजह से हुआ है।