inshorts

जज की जगह ओवैसी को 'गार्ड ऑफ ऑनर' देने के मामले में सीओ सदर को हटाया गया

सहारनपुर (यूपी) में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को 21 नवंबर को गलती से 'गार्ड ऑफ ऑनर' दिए जाने के मामले में एएसपी के निर्देश पर सीओ सदर पवन कुमार को हटाकर सीओ (यातायात) बनाया गया है। दरअसल, सर्किट हाउस में एक जज को 'गार्ड ऑफ ऑनर' देने की तैयारी चल रही थी लेकिन अचानक वहां ओवैसी पहुंच गए। मामले की जांच जारी है।